रांची जिला छठ पूजा समिति 501 लोगों को बांटेगी पूजन सामग्री [Ranchi District Chhath Puja Committee will distribute puja material to 501 people]

2 Min Read

राजधानी के सभी तालाबों की सफाई की मांग

रांची। रांची जिला छठ पूजा समिति की बैठक किशोरगंज स्थित एलपी पब्लिक स्कूल में हुई। महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियों पर चर्चा हुई। पूर्व समिति को भंग कर नई समिति का गठन कर विस्तार किया गया।

सूरजभान सिंह चुने गये अध्यक्षः

सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए सूरजभान सिंह को मनोनीत किया गया। सभी छठ घाट के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिसका समाधान समिति के सदस्यों व प्रशासन, एनडीआरएफ, नगर निगम के द्वारा सुचारू रूप से किया जाएगा।

समिति के लक्ष्यों में मुख्य रूप से 501 छठ व्रतियों को महापर्व से पूर्व ही पूजा की पूर्ण सामग्री दी जाएगी। छठ पूजा के दिन सहायता शिविर लगाया जाएगा।

बैठक में सभी छठ घाटों की विशेष रूप से साफ सफाई, कृत्रिम घाटों में पानी की व्यवस्था, पानी को खतरे के निशान से नीचे रखना, घाटों व्रतियों के सहयोग के लिए समिति की महिला और पुरुष वॉलंटियर, एनडीआरएफ टीम महिला पुलिस, डस्ट, घाट पर जाने वाले रास्तों में दुरुस्त व लाइट व्यवस्था पर चर्चा की गई।

मौके पर संरक्षक संजीव विजयवर्गीय, शशांक राज, सुमित सिंह, प्रिंस आसमानी, मुनचुन राय व अन्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े

जुमार नदी पर बनेगा रांची का सबसे बड़ा शवदाह गृह

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं