रांची। रांची सीबीआई कोर्ट के सीनियर विशेष लोक अभियोजक ब्रजेश कुमार यादव ने देश भर में रांची सिविल कोर्ट के वकीलों का नाम रोशन किया है।
उन्हें बेहतर तरीके से सीबीआई का पक्ष रखने और लंबित मामलों के निष्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए गोल्ड मेडल दिया गया है।
सीबीआई के डायरेक्टर प्रवीण सूद ने उन्हें दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में गोल्ड मेडल प्रदान किया।
यह कार्यक्रम सीबीआई की ओर से आयोजित किया गया था। ब्रजेश कुमार यादव को बेस्ट पब्लिक प्रोसिक्यूटर का खिताब भी दिया गया है।
इसे भी पढ़ें


















