CISF officer wife suicide Ramgarh
रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित CISF कॉलोनी से एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी महिला के पति और पड़ोसियों ने पुलिस को दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को फंदे से उतारा गया, लेकिन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना का विवरण
मृतक महिला का पति अमर सिंह CISF में तैनात हैं। घटना के समय वह ड्यूटी पर थे। रात को घर लौटने पर दरवाजा बंद पाया और पड़ोसियों की मदद से खोला। अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी रामा फंदे से झूल रही थी। कॉलोनी में मातम पसरा हुआ है।
आत्महत्या के कारणों की जांच
पड़ोसियों ने बताया कि रामा स्वभाव से सरल और शांत थीं। पुलिस ने कहा कि आत्महत्या के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही संभव होगी। मामले की जांच पारिवारिक, सामाजिक और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।
