Triple murder in Palamu
पलामू। झारखंड के Palamu जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पांकी थाना क्षेत्र में तीन लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इस ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
हत्या के पीछे अंधविश्वास की आशंका
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे अंधविश्वास की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हमले में एक मासूम बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसका इलाज जारी है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इलाके की घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
