Ramdas Soren: रामदास सोरेन की हालत गंभीर, मंत्री इरफान दिल्ली गये

1 Min Read

Ramdas Soren:

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी दिल्ली रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य पर उनकी नजर है। वे लगातार संपर्क में हैं और बेहतर इलाज के लिए वे स्वयं दिल्ली जा रहे हैं। रामदास सोरेन की हालत गंभीर जरूर है, लेकिन स्थिर है। सभी वाइटल पैरामीटर्स डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उन्होंने आम लोगों से आग्रह किया है कि कृपया बिना पुष्टि के कोई सूचना शेयर नहीं करें। आप सबकी दुआएं जल्द रंग लाएंगी।

शिक्षा मंत्री को हुआ है ब्रेन हेम्रेजः

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शनिवार को बाथरूम गये थे जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उनको जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां सिटी स्कैन हुआ तो पता चला कि उनको ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

इसे भी पढ़ें

Minister Ramdas Soren: मंत्री रामदास सोरेन को ब्रेन हेम्रेज, दिल्ली ले जाये, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दी ये जानकारी


Share This Article
Exit mobile version