भक्ति और उल्लास के साथ हजारीबाग में रामनवमी संपन्न, DC-SP ने जताया आभार [Ram Navami was celebrated in Hazaribagh with devotion and gaiety, DC-SP expressed gratitude]

2 Min Read

Ram Navami:

हजारीबाग। हजारीबाग जिले का ऐतिहासिक रामनवमी जुलूस भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। जुलूस इस बार लगभग 40 घंटे तक लगातार सड़कों पर रहा।

87 झांकियों के गुजरने में जो 40 घंटे का समय लगा, वह खुद ही इस बात का प्रमाण है कि राम भक्तों का जन सैलाब कितना विशाल था। अनुमान के अनुसार, इस बार करीब 5 लाख से ज्यादा भक्त मौजूद थे, जिनमें महिलाओं का उत्साह विशेष रूप से देखने लायक था।

जहां एक ओर रामनवमी का आयोजन शांति से हुआ, वहीं जुलूस में पारंपरिक हथियारों के साथ प्रदर्शन करने वाले करीब 1300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Ram Navami: सोमवार से ही निकल रहे थे जुलूसः

सोमवार की रात से ही जुलूस निकलने शुरू हो गेय थे। विभिन्न अखाड़ों से निकल रहे जुलुस बुधवार सुबह की सुबह तक सड़कों पर रहे।

पर्व संपन्न होने के बाद हजारीबाग उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने हजारीबाग वासियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही आभार भी जताया। जिला प्रशासन ने कहा कि रामनवमी में किसी भी तरह की अप्रिया घटना नहीं घटी है, इसके लिए आप सभी जनता और ड्यूटी में लगे हुए पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। वहीं, रामनवमी जुलूस में सेवा दे रहे पुलिस कर्मियों को तीन दिनों की छुट्टी हजारीबाग एसपी ने दी है।

इसे भी पढ़ें

Ramnavmi 2025: रामनवमी में हजारीबाग और गिरिडीह में 25 अतिरिक्त डीएसपी रहेंगे तैनात 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं