Ram Navami: राममय हुई रांची, झंडो-पताकों से पटा शहर, भगवा रंग में रंगे गली-मुहल्ले [Ram Navami: Ranchi was filled with Ram, city was filled with flags and banners, streets and neighborhoods were painted in saffron color]

3 Min Read

Ram Navami:

रांची। रामनवमी 6 अप्रैल को मनाई जायेगी। पर इससे पहले ही राजधानी रांची राममय हो गई है। पूरा शहर झंडों औप पताकों से सज गया है। सड़कों के किनारे भगवा झंडे लहरा रहे हैं। सारे गली-मुहल्ले भगवा रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।

आइडीटीवी ने भी राजधानी रांची में रामनवमी की तैयारियां का जायजा लिया। कुल मिलाकर शहर में भगवान श्री राम की जयंती मनाने का उत्साह चरम पर है। रामभक्त अपने-अपने स्तर से सड़क और मदिर को सजाने में जुटे हैं।

हर दिन शाम को मंदिर परिसर और अखाड़ों में ढोल, नगाड़ों की गूज सुनाई दे रही है। जगह-जगह अस्त्र-शस्त्र चालन के खेल हो रहे हैं। पूरा शहर भक्ति और उत्साह से लबरेज है।

Ram Navami: सड़कें पटीं महावीरी झंडों सेः

अभी से ही सड़कों को महाबीरी झंडों और पताकाओं से सजा दिया गया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, गलियों और मोहल्लों में भगवा झंडे शान से लहरा रहे हैं।

कई स्थानों पर शोभा यात्राओं की रूपरेखा तैयार की जा रही है। शहर में विभिन्न संगठनों द्वारा अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता कराए जा रहे हैं। जिन स्थानों पर झांकियां निकाली जाती हैं, वहां झांकियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। टोलो-मुह्हलों में विभिन्न समितियां शोभा यात्रा के लिए प्रसाद की व्यवस्था करने में जुटी हैं।

Ram Navami: प्रशासन भी जुटा तैयारी मेः

त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। रांची जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर कई स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं।

प्रशासन लगातार विभिन्न धार्मिक संगठनों के साथ समनवय कर शांति समीति की बैठकें कर रहा है। हर बार कि तरह इस बार भी पुलिस ड्रोन कैमरों की मदद से भीड़ भाड़ वाले इलाकों पर निगरानी रख सकती है।

Ram Navami: बाजार में भी रौनकः

वहीं रामनवमी के मौके पर बाजारों में भी रौनक देखी जा रही है। पूजा सामग्री, भगवा कपड़े, ध्वज, डंडे और झालरों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। इधर रामनवमी को लेकर चने की डिमांड भी बढ़ गई है।

रामभक्तों का उत्साह देखने लायक है। हर मंदिर में बजरंग बली के भजन बज रहे हैं। इधर जिला प्रशासन एवं तमाम आयोजन समितियों ने सभी आखाड़ों से समय पर जुलूस निकालने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें

रामायण काल से जुड़ा हुआ है रामनवमी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं