रांची : सोहराय सह मिलन समारोह को लेकर रविवार को राजधानी सावता समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक छगनलाल मार्केट कांटा टोली में संपन्न हुई। इस अधिवेशन में, सोहराय सह मिलन समारोह 2024 की योजना बनाने के लिए रणनीतिक और तकनीकी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में सचिव के रूप में अनुपलाल सोरेन उपस्थित थे।
साथ ही इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 27 जनवरी को राजधानी सावता समिति, रांची द्वारा सोहराय सह मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा. सभी सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उत्साह व्यक्त किया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में सुधीर सोरेन, मांझी हाडाम, इलियास हेंब्रम, महासचिव, अनुपलाल सोरेन, सचिव, मेघलाल सोरेन, गामालियाल हेंब्रम, नीरज कुमार साहू, हेमंत मरांडी, राज मुर्मू, सन्नी टुडू, अनिला किस्कू, सुष्मिता मुर्मू, विनय टुडू तथा जयसागर मुर्मू उपस्थित थे।







