रांची। झारखंड के कई जिलों में शनिवार को भी बारिश हो सकती है। इसे लेकर राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग का ये भी अनुमान है कि 26 और 27 फरवरी को राज्य के कई जिलों में बादल छाये रहेंगे और गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं।
राज्य के दक्षिणी भाग में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। जिन जगहों में बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला खरसांवा और पूर्वी सिंहभूम के इलाके शामिल हैं।
इन इलाकों में आज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने 26 और 27 फरवरी को बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
24 फरवरी को राज्य के दक्षिणी भाग में और 25 फरवरी को पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य भागों में बारिश के आसार हैं।
26 फरवरी को राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती तथा मध्य भाग में बारिश के आसार हैं। 27 को भी राज्य के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
इन दोनों दिनों में मेघ गर्जन की संभावना है जिसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। 28 फरवरी से आसमान में बादल नहीं होंगे और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
24 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।
इधर, रांची, लातेहार, पलामू और गढ़वा में धूप के बीच बादल छाये हुए हैं।
इसे भी पढ़ें
हादसा: यूपी में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 40 डूबे, 15 की मौत









