राज्य सरकार के इशारे पर हुई, सरला-बिरला और उषा मार्टिन में छापेमारी- प्रतुल शाहदेव [Raids were conducted at Sarla-Birla and Usha Martin at the behest of the state government- Pratul Shahdev]

2 Min Read

रांची। भाजा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर प्रतिष्ठित निजी शिक्षण संस्थाओं को टारगेट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से शिक्षण संस्थानों में छापेमारी हो रही है, उससे यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार अपने हार से बदहवास होकर किसी भी हद तक नीचे गिर जा रही है। शाहदेव आज मीडिया से बात कर रहे थे।

शिक्षण संस्थानों में आतंक का राज्य स्थापित करने की कोशिशः

प्रतुल ने कहा कि यह राज्य सरकार के द्वारा शिक्षण संस्थानों में आतंक का राज्य स्थापित करने की कोशिश है। हेमंत सरकार को तब मुंह की खानी पड़ी, जब सरला बिरला स्कूल और विश्वविद्यालय से चुनाव से संबंधित ना नकद बरामद हुआ ना कोई दस्तावेज।

सरला-बिरला और उषा मार्टिन में हुई छापेमारीः

शाहदेव ने कहा कि जिस तरीके से प्रतिष्ठित सरला बिरला स्कूल और उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में राज्य पुलिस ने सरकार के इशारे पर छापेमारी की यह अति निंदनीय है।

प्रतुल ने कहा की सरला बिरला समूह 1913 से ही राज्य में अपनी सेवा दे रहा है। शुरुआत अस्पताल से हुई थी। अब यह राज्य के अति प्रतिष्ठित स्कूल और निजी विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित हो गया है।

सिर्फ सरला बिरला शिक्षण संस्थानों में 1041 लोग नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। यहां 12000 बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा मिलती है।

इस तरह हिमाद्री ग्रुप के द्वारा संचालित उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में भी हजारों बच्चों को उच्च कोटि की शिक्षा मिलती है। राज्य पुलिस के द्वारा इन संस्थाओं को टारगेट करना सब दिख रहा है कि राज्य सरकार शिक्षण व्यवस्था को पंगु बनाना चाहती है।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी,भाजपा आर्थिक और राजनीतिक सुचिता के लिए संकल्पित : प्रतुल शाहदेव

Share This Article
Exit mobile version