YBN यूनिवर्सिटी के चेयरमैन के ठिकानों पर छापेमारी, 67 लाख से अधिक की बरामदगी [Raids on the premises of YBN University chairman, more than 67 lakh rupees recovered]

2 Min Read

रांची: विधानसभा चुनाव में अवैध संसाधनों का उपयोग कर चुनाव को प्रभावित करने की सूचना पर मंगलवार को पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने वाईबीएन यूनिवर्सिटी के चेयरमैन रामजी यादव के चार ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई चुनावी निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

छापेमारी के दौरान नामकुम के राजाउलातू स्थित वाईबीएन यूनिवर्सिटी ट्राइबल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सिदरौल स्थित मां कलावती अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर, कवाली सियार टोली स्थित बीएड कॉलेज और चुटिया की साउथ रेलवे कॉलोनी पंचवटी चौक स्थित आवास पर जांच की गई।

अधिकारियों ने छापेमारी में रामजी यादव के ठिकानों से 67,62,620 रुपये नकद, एक हीरे का हार, 535 ग्राम सोने के आभूषण, 1600 ग्राम चांदी के गहने, 73 लाख रुपये के एफडी बांड, और बैंक से संबंधित दस्तावेज बरामद किए।

प्रशासन ने बताया कि ये सभी वस्तुएं संदिग्ध स्रोतों से जुड़ी मानी जा रही हैं और इनके जरिए चुनाव पर प्रभाव डालने की कोशिश की जा रही थी। मामले की जांच जारी है और संबंधित अधिकारियों ने कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

YBN यूनिवर्सिटी, मां कलावती नर्सिंग होम और चुटिया में रांची पुलिस की छापेमारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं