15 लाख के ईनामी नक्सली मार्टिन के घर और ससुराल में रेड [Raid on Naxalite Martin’s house and in-laws house with reward of Rs 15 lakhs]

1 Min Read

खूंटी। नक्सलियों के खिलाफ राज्य भर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खूंटी पुलिस ने जोनल कमांडर मार्टिन केरकेट्टा के दो ठिकानों पर दबिश दी।

पुलिस ने गुमला जिला के कामडारा थाना अंतर्गत मार्टिन के घर एवं ससुराल में छापेमारी की। घर के एक-एक कोने की पुलिस ने जांच की।

इस दौरान पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर सरेंडर कराने को कहा। परिजनों ने पुलिस से कहा कि लंबे समय से मार्टिन ने संपर्क नहीं हुआ है। पूरा घर खंगालने के बाद खूंटी पुलिस लौट गयी।

इसे भी पढ़ें

नक्सली घटना के बाद बुढ़मू थानेदार और दारोगा सस्पेंड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं