Raid in Seraikela Jail: सरायकेला सेंट्रल जेल में रेड, चप्पे-चप्पे को खंगाली पुलिस [Raid in Saraikela Central Jail, police searched every inch of it]

1 Min Read

Raid in Seraikela Jail:

सरायकेला। सरायकेला सेंट्रल जेल में रेड की गयी है। जेल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के मकसद से सरायकेला एसपी के निर्देश पर बीती देर रात यह रेड की गयी। रेड करने गयी टीम ने जेल के चप्पे-चप्पे को खंगाला। कैदियों से पूछताछ भी की गयी। हालांकि इस छापेमारी में टीम को कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

शुक्रवार को डीएसपी मुख्यालय प्रदीप उरांव ने बताया कि यह जांच जेल की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए रूटीन प्रक्रिया के तहत की गयी थी।

Raid in Seraikela Jail: शांतिपूर्ण रही रेड की पूरी कार्रवाई

पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण रही और जेल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी। इस छापामारी टीम में सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सेवइयां, चांडिल एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा, मुख्यालय डीएसपी प्रदीप उरांव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।

इसे भी पढ़ें

185 पुलिसकर्मियों की 27 टीमों ने रातभर की छापेमारी, 13 गिरफ्तार, 121 अपराधियों का सत्यापन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं