BiharBeur Jail Patna raid: बिहार : बेऊर जेल में तीन घंटे तक चली बड़ी छापेमारी, अनंत सिंह भी वहीं बंद

Beur Jail Patna raid: बिहार : बेऊर जेल में तीन घंटे तक चली बड़ी छापेमारी, अनंत सिंह भी वहीं बंद

Beur Jail Patna raid:

पटना,एजेंसियां। बिहार में अपराध नियंत्रण को लेकर सरकार की सख्त नीति के बीच शनिवार तड़के राज्य की कई जेलों में एक साथ बड़ी छापेमारी की गई। पटना की अति संवेदनशील बेऊर जेल, जहां जेडीयू विधायक अनंत सिंह बंद हैं, वहां सुबह 5 बजे से 8 बजे तक तीन घंटे तक पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया।

सभी वार्डों की बारीकी से जांच की गई

बेऊर जेल में सिटी एसपी पूर्वी, सिटी एसपी मध्य और एडीएम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ सभी वार्डों की बारीकी से जांच की गई। तलाशी के दौरान सभी बंदियों को वार्डों में बंद रखा गया और पूरे परिसर बैरेक, गैलरी, खुले क्षेत्र, स्टोर रूम और ऑफिस का चप्पा-चप्पा खंगाला गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।

गृह मंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर हुई

यह छापेमारी नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी के बयान के कुछ ही घंटों बाद हुई है। उन्होंने शुक्रवार को कहा था कि राज्य में सभी तरह के अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए प्लान तैयार है और जल्द बड़े एक्शन देखने को मिलेंगे।इसी जेल में दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तार मोकामा के विधायक अनंत सिंह बंद हैं। उनके वकीलों ने पटना हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर कर 1–5 दिसंबर के बीच विधानसभा में शपथ ग्रहण के लिए जेल से बाहर आने की अनुमति मांगी है।

पूर्णिया और मुजफ्फरपुर जेल में भी रेड

उधर, पूर्णिया सेंट्रल जेल में ADM (लॉ एंड ऑर्डर) राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में सुबह 5:10 बजे तलाशी अभियान शुरू हुआ। दो घंटे चली जांच में महिला और पुरुष दोनों वार्डों को खंगाला गया, लेकिन यहां भी कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।मुजफ्फरपुर जेल में डीएम सुजय कुमार सेन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति और बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने जेल अधीक्षक को सभी कमियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles