महगामा में बोले राहुल-नरेंद्र मोदी अरबपतियों की कठपुतली [Rahul-Narendra Modi said in Mahagama that they are puppets of billionaires]

2 Min Read

गोड्डा। गोड्डा के मेहरमा प्रखंड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारे सामने चुनाव है। चुनाव में राजनैतिक लड़ाई है। मगर राजनैतिक लड़ाई के पीछे विचाराधारा की लड़ाई है।

कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन संविधान की रक्षा करने का काम कर रही है। बीजेपी और आरएसएस संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। कूड़ेदान में फेंकने की कोशिश कर रही है। ये है लड़ाई।

ये संविधान बहुत पुरानी किताब है। इसमें जो सोच है ये नई सोच नहीं है। ये बहुत पुरानी सोच है। अंबेडकर की सोच है, गांधी जी की सोच है, बिरसा मुंडा की सोच है, नानक जी की सोच है। एक प्रकार से ये हिंदुस्तान की जनता की आत्मा है। आज इस देश में गरीबों को जो अधिकार है वो इस कितान के कारण मिला है।

पीएम मोदी पर साधा निशानाः

राहुल गांधी ने कहा कि इस किताब से पहले जो भी राजा महाराजा करना चाहते थे वो करते थे। कोई उनसे पूछ नहीं सकता था। जो मन करता था कर जाते थे। संविधान के बाद हिंदुस्तान के हर नागरिक को वोट का अधिकार मिला है।

इस संविधान में समानता के बारे में लिखा है, भाईचारे के बारे में लिखा है, इज्जत के बारे में लिखा है। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि राहुल गांधी लाल किताब दिखा रहा है। नरेंद्र मोदी जी इसका रंग जरूरी नहीं है।

जो इसके अंदर लिखा है जो आपने जिंदगी भर नहीं पढ़ा है वो जरूरी। क्योंकि अगर आप इस किताब को खोल देते और पढ़ लेते तो जो आप करते हो, जो नफरत फैलाते हो, एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हो, अरबपतियों का लाखों करोड़ कर्जा माफ करते हो, देश में नफरत में नफरत हिंसा फैलाते हो वो आप नहीं करते। नरेंद्र मोदी अरबतियों की कठपुतली बन गये हैं, वो जो कहते हैं हमारे प्रधानमंत्री करते हैं।

इसे भी पढ़ें

महगामा में राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को नहीं मिला क्लीयरेंस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं