महगामा में राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को नहीं मिला क्लीयरेंस [Rahul Gandhi’s helicopter did not get clearance in Mahagama]

1 Min Read

महगामा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज महगामा में कार्यक्रम था। चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वह बेरमो के लिए प्रस्थान कर रहे थे। इसी बीच महगामा में राहुल गांधी के हेलकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं दिया गया। उनके हेलीकॉप्टर को रोका गया।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जमुई में कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद उन्हें देवघर होते हुए जाना था। इसी कारण से राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं मिल सका। जबकि महगामा के बाद राहुल गांधी का बेरमो में भी एक कार्यक्रम होना है।

हालांकि जितनी देर राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर रुका रहा, उतनी देर वह लोग के साथ तस्वीरें खींचवाते रहे।

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को रोका गया तो JMM ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं