रांची में बोले राहुल गांधी-झारखंड में बढ़ेगा आरक्षण का दायरा [Rahul Gandhi said in Ranchi-Reservation scope will increase in Jharkhand]

4 Min Read

हम आरक्षण बढ़ाना चाहते हैं, बीजेपी रोक रही

रांची। रांची में राहुल गांधी ने कहा झारखंड में भी हम जाति जनगणना कराएंगे। यहां भी आरक्षण के दायरे को बढ़ाएंगे। एसटी के आरक्षण को 26 से 28 परसेंट, एससी आरक्षण 10 से 12 परसेंट, ओबीसी रिजर्वेशन 14 से 27 परसेंट करेंगे।

हम इसके लिए कोशिश कर रहे हैं। पर बीजेपी के लोग इसे रोक रहे हैं। इसे आगे नहीं जाने दे रहे हैं।

मैं लगातार इस बात को कह रहा हूं कि नरेंद्र मोदी देश का धन, जल, जंगल, जमीन तीन-चार अरबपतियों को देते हैं।

आदानी को एक लाख करोड़ रुपए की वेल्यू वाली मुंबई के धारावी की जमीन देने की कोशिश कर रहे हैं। झारखंड में अरबपतियों को माइंस, जल, जंगल, जमीन देते हैं।

हम गरीबों की सरकार चलाना चाहते हैं। हम अरबपतियों की सरकार नहीं चलाएंगे। राहुल गांधी आज रांची में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे।

सरकार बनते ही मिलेगा हर माह 25 सौ रुपएः

राहुल गांधी ने कहा मैं झारखंड की हर महिला से कहना चाहता हूं कि हमारी सरकार बनते ही आपके खाते में हर माह 25 सौ रुपए आएगा।

सात किलो अनाज हर व्यक्ति हर महीने देगी। गैस सिलेंडर के दाम जिसकी कीमत नरेंद्र मोदी ने बढ़ा रखें हैं, उसे हम 450 रुपए कर देंगे।

गलत जीएसटी और नोटबंदी कर जिस बेरोजगारी को पीएम नरेंद्र मोदी ने बढ़ा रखा है, उसे कम करूंगा।

हमारे सीएम ने राज्य के 10 युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया है, हमारी पार्टी उसका समर्थन करती है।

बीजेपी संविधान खत्म करना चाहती हैः

राहुल गांधी ने कहा कि हम विचारधारा की लड़ाई रहे हैं। कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा कर रही है। कांग्रेस जो गरीबों, किसानों, पिछड़ों, दलित, आदिवासी की सरकार चलाना चाहती है। दूसरी तरफ वो शक्तियां हैं जो अंबेदकर के संविधान को खत्म करना चाहती है।

फाड़ कर फेंकना चाहती है। ऐसा बीजेपी और आरएसएस के सीनियर नेताओं ने कहा है। उन्होंने कहा है कि वे संविधान को रद्द करना चाहते हैं, बदलना चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस का कोई नेता या कार्यकर्ता ऐसा नहीं होने देगा।

आपका पैसा बीजेपी नहीं दे रहीः

राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड सरकार का एक लाख 36 हजार करोड़ केंद्र के पास है। लैंड कंपंशेशन का पैसा है, कोयला रॉयल्टी का पैसा है। इस पैसे को ने देकर झारखंड के खिलाफ बीजेपी की सरकार काम कर रही है।

झारखंड के लोगों को मालूम होना चाहिए कि यह पैसा नरेंद्र मोदी या अदानी का पैसा नहीं है। यह आपका पैसा है। यह आपके विकास का पैसा है। शिक्षा, स्वास्थ्य का पैसा है। यह आपको मिलना चाहिए था। आपको यह मालूम होना चाहिए कि यह पैसा बीजेपी ने आपको नहीं दिया।

इसे भी पढ़ें

राहुल गांधी बोले- 50% आरक्षण को हम तोड़ देंगे, झारखंड की 70 सीटों पर मिलकर लड़ेगी कांग्रेस-JMM

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं