दिवड़ी मंदिर में सरकार के हस्तक्षेप का विरोध, मुख्यद्वार पर लगा ताला [Protest against government interference in Diwadi temple, main gate locked]

1 Min Read

रांची: रांची के तमाड़ स्थित दिवड़ी मंदिर में गुरुवार सुबह 5 बजे आदिवासी समूह ने मुख्यद्वार पर ताला लगा दिया। मंदिर के पुजारी और पाहन बाहर हैं और पूजा-अर्चना भी बंद हो गयी है।

आदिवासी समूह का कहना है कि यह देवड़ी मंदिर नहीं बल्कि दिवड़ी दिरी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर पर सरकार का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। मंदिर पहले की तरह बिना सरकार के हस्तक्षेप के चलना चाहिए।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 8 करोड़ की लागत से काम होना था। लेकिन इसे भी रोक दिया गया है। देवड़ी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बुंडू के एसडीओ हैं। पूरे मामले में राजनीतिक खेल चल रहा है।

काम रोके जाने को लेकर संवेदक ने तमाड़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। आदिवासी समूह के इस कदम से मंदिर के आसपास के इलाके में तनाव है।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग BJP office पर यशंवत का ताला, शुरू हो गयी रार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं