बालूमाथ में आज भक्ति जागरण, शहनाज अख्तर समेत कई कलाकारों के होंगे कार्यक्रम [Programs of many artists including Bhakti Jagran, Shahnaz Akhtar will be organized in Balumath today]

1 Min Read

बालूमाथ। लातेहार जिले में पहली बार बालूमाथ में ब्लॉक के नीचे जोगियाडीह मैदान में आज यानी 28 फरवरी 2025 दिन शुक्रवार रात्रि में युवा क्लब बालूमाथ मंच के द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष में यह विशाल कार्यक्रम किया जा रहा है।

इस अवसर पर मशहूर भजन गायिका शहनाज अख्तर अपनी प्रस्तुति देगी जो अपने सुर से पूरे विश्व में डंका बजाने वाली मशहूर भजन गायिका शहनाज अख्तर के साथ कई हस्तियां कार्यक्रम पेश करेंगी।

भारी भीड़ की संभावनाः

बालूमाथ लातेहार में पहली बार सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर की कार्यक्रम होगा। इस प्रोग्राम में भारी भीड़ होने की संभावना है। इस भव्य कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए, युवा क्लब बालूमाथ के द्वारा आग्रह किया गया है कि अपने बच्चे, महिलाएं जो भक्ति जागरण प्रोग्राम को देखने आयेंगे, उनके पॉकेट या पर्स में मोबाइल नंबर एड्रेस पूरा पता लिखकर जरूर दे देंगे।

इसे भी पढ़ें

स्वामी दिव्यानंद बने रामायण रिसर्च कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष कहा- मां सीता की भव्य प्रतिमा और मंदिर का होगा निर्माण

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं