चंपई के कैबिनेट में फिर फंसा पेंच, अब 16 को होगा शपथ ग्रहण

1 Min Read

रांची। चंपई सोरेन के कैबिनेट का खाका तैयार हो गया है। नये मंत्रियों का शपथ ग्रहण 8 फरवरी को तय था। पर अंतिम समय में पेंच फंस गया है।

इस कारण शपथ ग्रहण समारोह को फिलहाल टाल दिया गया है। अब मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए 16 फरवरी का डेट तय हुआ है। 16 फरवरी को राजभवन में 3 बजे से कार्यक्रम तय है।

बता दें कि पहले यह कार्यक्रम कल यानि 8 फरवरी को होना था। परंतु अब तक कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के नाम तय नहीं हो सके हैं। इस कारण कांग्रेस की सूची मुख्यमंत्री को नहीं मिली है।

पहले से ही चर्चा चल रही है कि कांग्रेस के अंदर मंत्री पद को लेकर खींचतान तेज है। कांग्रेस में मंत्री पद के दावेदार दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं।

रामेश्वर उरांव, बादल, बन्ना गुप्ता के अलावा इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह समेत कई वरिष्ठ विधायक इस रेस में शामिल हैं

इसे भी पढ़ें

देश को उत्तर और दक्षिण में बांटने वाला विमर्श गढ़ना बंद करे कांग्रेस: प्रधानमंत्री मोदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं