गोड्डा में बोली प्रियंका-हेमंत जी की लड़ाई लड़ रहीं कल्पना

1 Min Read

गोड्डा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज गोड्डा में एक जनसभा को संबोधित किया।

यहां उन्होंने कल्पना सोरेन को लेकर बड़ी बात कही। कहा कि मैं कल्पना सोरेन को अपनी छोटी बहन मानती हूं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी नेताओं में मुझे कल्पना जी सबसे ज्यादा पसंद हैं।

प्रियंका गांधी ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी ने सोचा होगा कि अगर वह हेमंत सोरेन को जेल में डाल देंगे तो वह आसानी से चुनाव जीत जाएंगे।

लेकिन कल्पना सोरेन में इतनी ताकत है कि वह शेरनी की तरह लड़ रही है। वह हेमंत जी की लड़ाई लड़ रही हैं।

इसे भी पढ़ें

भागलपुर में हाईवा से टकराई बस, कई घायल

Share This Article
Exit mobile version