प्रियंका गांधी 13 को झारखंड के बाघमारा में करेंगी सभा

1 Min Read

धनबाद,एजेंसियां। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा 13 मई को धनबाद जिले के बाघमारा में सभी करेंगी। वह इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में माथाबांध में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगी।

उनके साथ कांग्रेस, झामुमो, राजद व अन्य सहयोगी दलों के नेता मंच साझा करेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने दी।

उन्होंने बताया कि धनबाद से कांग्रेस की अनुपमा सिंह और गिरिडीह से झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो मैदान में हैं। प्रियंका के चुनावी दौरे के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।

इसे भी पढ़ें

जयराम पहुंचे कोर्ट, कल होगी बेल पर सुनवाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं