धनबाद में फिर गैंगवार, प्रिंस बोला-फहीम की नस्ल खत्म कर दूंगा [ Prince again said in gang war – Faheem’s breed was destroyed ]

4 Min Read

धनबाद। झारखंड का वासेपुर एक बार फिर चर्चा में है। यहां रविवार देर रात गैंगस्टर फहीम खान के छोटे भाई नसीम खान उर्फ सानू पर बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुन फायरिंग की।

इस घटना में वो बाल-बाल बच गए। इधर, फायरिंग के बाद एक ऑडियो वायरल हुआ। उसमें खुद को प्रिंस खान बताने वाले शख्स ने दुबई में बैठकर इस घटना को अंजाम दिलाने की बात स्वीकार की।


प्रिंस ने जिस पर फायरिंग कराई, वह उसका सगा मामा है। 1 मिनट 24 सेकेंड के वायरल ऑडियो में प्रिंस ने फहीम की पूरी नस्ल को खत्म करने की धमकी दी है।

वह कह रहा है- धनबाद में रेलवे सहित अन्य जगहों से उसके अलावा कोई और रंगदारी नहीं लेगा। ट्रैक्टर के सामने आ जाने से सानू बच गया, लेकिन मैं उसे छोड़ूंगा नहीं।


ऑडियो में प्रिंस ने 18 दिसंबर 2009 को रांची में वाहिद की हत्या मामले में नसीम पर शूटरों को हथियार उपलब्ध कराने और फहीम से ठेकेदारों को फोन करवाने का भी आरोप लगाया है। सानू बाइक छोड़ गली में भागा


धनबाद के वासेपुर के अली नगर अब्दुल हक कॉम्प्लेक्स के पास सानू पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की। सानू भूली मोड़ से बाइक से कमर मखदुमी रोड अपने घर की ओर जा रहा था।

इस दौरान दूसरी बाइक पर सवार दो अपराधियों ने जैसे ही हथियार निकाले, उनकी मंशा भांप सानू ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। फिर बाइक छोड़ कर गली में घुस गया। इस दौरान अपराधियों ने गोली चलाई, जो मिस हो गई।


बाद में सानू जब गली से बाहर निकला तो मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक में सवार दोनों युवक आगे खड़े हैं। लोगों ने पत्थरबाजी की तो बाइक सवार ने दो गोली चला दी और फिर वहां से फरार हो गए।

घटना में फायरिंग करने वाले बाइक सवारों की पहचान सारिक और शाहिद रजा के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सानू से घटना की जानकारी ली। दोनों आरोपियों के आवास पर छापेमारी की गई, लेकिन वे नहीं मिले।

नन्हे व ढोलू हत्याकांड का मुख्य गवाह, इसलिए मारना चाहता है प्रिंस: सानू

सानू ने बैंक मोड़ में लिखित शिकायत देकर कहा कि वह नन्हे और ढोलू हत्याकांड का मुख्य गवाह है।

गवाही न दे सके, इस वजह से प्रिंस खान, बंटी खान, गोपी खान, गोडविन खान, अफरीदी रजा उसकी हत्या कराना चाहते हैं।

अचानक उसकी बाइक के पास रेलवे ट्रेनिंग स्कूल जामिया नगर का सारिक व पीछे कमर मखदुमी रोड नीचे मोहल्ला के शाहिद रजा अपनी बाइस से पहुंचे। शागिद ने उस पर फायरिंग की, जो मिस हो गई।

आरोपी प्रिंस के खास गुर्गे, कई घटनाओं में भी आरोपी फायरिंग के आरोपी प्रिंस का खास गुर्गे हैं। हाल में ही वे जमानत पर जेल से छूट कर बाहर आए थे।

शाहिद नन्हे व ढोलू हत्याकांड के अलावा प्रिंस से जुड़े अन्य मामले में आरोपी है। वहीं सारिक भी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर फायरिंग, रंगदारी के पैसों के लेन-देन जैसे कई मामलों का आरोपी है।

जहां नन्हे को मारा, वहीं फायरिंगः

सानू पर जहां फायरिंग की गई, वहीं 12 मई 2021 में नन्हे की गोली मार हत्या की गई थी। नन्हे हत्याकांड के बाद ही प्रिंस धनबाद से दुबई भाग गया।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं