Jharkhand Factory Amendment Bill: राष्ट्रपति ने झारखंड कारखाना संशोधन विधेयक पर दी स्वीकृति

2 Min Read

Jharkhand Factory Amendment Bill:

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के कारखाना संशोधन विधेयक पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। राष्ट्रपति भवन से स्वीकृति मिलने के बाद, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विधेयक को बुधवार को झारखंड सरकार को भेज दिया। अब, गजट प्रकाशित होते ही यह नया नियम लागू हो जाएगा।

नये विधेयक के अनुसार

नये विधेयक के अनुसार, अब महिलाएं कारखानों में रात्रि पाली (शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक) में भी काम कर सकेंगी, बशर्ते कि सुरक्षा, अवकाश और कार्य घंटों से संबंधित शर्तें राज्य सरकार द्वारा निर्धारित की जाएं।

विधेयक का उद्देश्य

बता दें इस विधेयक का उद्देश्य झारखंड में रोजगार और औद्योगिकरण की गति को तेज करना है। साथ ही, कारखाना प्रबंधनों को अपने उत्पादन लक्ष्यों को निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने में सहूलियत होगी। यह विधेयक महिला एवं पुरुष कामगारों को समान अवसर प्रदान करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।विधेयक के लागू होने से झारखंड में कारखानों में काम करने वाली महिला श्रमिकों के लिए नए अवसर खुलेंगे, और औद्योगिक क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी।

इसे भी पढ़ें

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 अगस्त को धनबाद में, डीसी ने किया तैयारियों का निरीक्षण


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं