रांची में गणतंत्र दिवस की तैयारी, पश्चिम बंगाल की पुलिस करेगी परेड [Preparations for Republic Day in Ranchi, West Bengal Police will conduct parade]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

11 विभाग की निकलेंगी झांकियां

रांची। राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार 26 जनवरी को होने वाली परेड में केंद्रीय बलों के साथ-साथ झारखंड पुलिस की अलग-अलग वाहिनियां भी भाग लेंगी। परेड के रिहर्सल में झारखंड पुलिस के जवान अपनी मेहनत दिखा रहे हैं, वहीं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की झांकियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

गेस्ट के रूप में आमंत्रित है बंगाल पुलिस की बटालियानः

इस बार पश्चिम बंगाल पुलिस की बटालियन को गणतंत्र दिवस परेड के लिए गेस्ट बटालियन के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा कुल 13 बटालियन परेड में भाग लेंगी, जिनमें भारतीय सेना, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, जगुआर, महिला-पुरुष होमगार्ड और एनसीसी स्काउट एंड गाइड भी शामिल हैं।

मोरहाबादी में बन रही झांकियाः

मोरहाबादी मैदान में विभिन्न विभागों की झांकियां भी बनाई जा रही हैं, जिनका प्रदर्शन परेड के बाद किया जाएगा।

राज्यपाल फहरायेंगे तिरंगाः

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल तिरंगा फहराएंगे। परेड की सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, और मोरहाबादी मैदान में 500 से ज्यादा जवानों की तैनाती की जाएगी।

झारखंड सरकार के 11 विभागों की झांकियों का भी प्रदर्शन होगा, जो राज्य की सांस्कृतिक और विकासात्मक उपलब्धियों को दर्शाएंगी। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान में अंतिम तैयारियों का काम तीव्र गति से चल रहा है, और इस बार का समारोह और भी भव्य होगा।

इसे भी पढ़ें

मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं