Jharkhand weather alert:
रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम बिगड़ने की आशंका है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज से तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से पूरे राज्य में मौसम में बदलाव आ सकता है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव:
बंगाल की खाड़ी के मध्य और उत्तरी हिस्से में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसका असर झारखंड के मध्य और पूर्वी जिलों पर पड़ सकता है। 12 से 14 अगस्त तक राज्य के अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। बता दें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को भी बादल छाए रहेंगे और दोपहर के बाद बारिश की संभावना है।

खासकर दोपहर 1 बजे के बाद तेज बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और वज्रपात भी हो सकता है। पिछले 24 घंटे में झारखंड के सरायकेला जिले में सर्वाधिक तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पाकुड़ जिले में 145 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे ज्यादा रही।
इसे भी पढ़ें
Rain Alert Jharkhand: झारखंड में 5 दिनों तक होगी बारिश, 13 अगस्त के बाद मौसम में बदलाव








