रांची। चौथे चरण में खूंटी और लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ और मांडर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों का डिस्पैच रविवार सुबह से ही जारी है।
निर्वाची पदाधिकारी 08-रांची संसदीय क्षेत्र राहुल कुमार सिन्हा की देखरेख में मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों का डिस्पैच किया जा रहा है।
डीसी राहुल कुमार सिन्हा पूरी व्यवस्था का जायज़ा ले रहे हैं एवं मतदान कर्मियों से बातचीत भी कर रहे हैं।
बता दें कि इन क्षेत्रों में कल यानी सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जायेगा।
इसे भी पढ़ें
खूंटी से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के खिलाफ बीजेपी पहुंची चुनाव आयोग








