रांची के 5 विधानसभा में चुनाव कराने कल रवाना होगी पोलिंग पार्टियां, ईवीएम-सामग्री तैयार [Polling parties will leave tomorrow to conduct elections in 5 assembly constituencies of Ranchi, EVM-material ready]

1 Min Read

रांची। रांची जिला के 5 विधानसभा क्षेत्रों में 13 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांचों विधानसभा के मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टी को रवाना करने के लिए रूट मैप, ईवीएम और मतदान सामग्री तैयार कर ली गई है।

डिस्पैच सेंटर में ईवीएम और मतदान सामग्री को बूथवार रखा गया है, ताकि पोलिंग पार्टियों को सामग्री देने में किसी तरह की परेशानी न हो। पांचों विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी की व्यवस्था की गई है।

इसे भी पढ़ें

चाईबासा में मतदान कर्मियों को कराया गया एयरलिफ्ट, 566 बूथ के लिए पोलिंग पार्टी रवाना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं