सरहुल की झांकी में लिखा राजनीतिक स्लोगन, समिति के अध्यक्ष समेत 26 पर केस

2 Min Read

रांची। सरहुल की झांकी के दौरान राजनीतिक स्लोगन लिखना भारी पड़ा है।

इस मामले में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद्र तिर्की समेत 26 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है।

यह प्राथमिकी कोतवाली थाना में दंडाधिकारी विनय कुमार के बयान पर दर्ज क गई है। इसमें साफ साफ कहा गया है कि झांकी में राजनीतिक उद्देश्यों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड के पुतले को जेल के अंदर दर्शाया गया है।

वहीं, राजनीतिक उद्देश्यों से झांकी के चारों तरफ स्लोगन लिखा गया है। दंडाधिकारी द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार केंद्रीय सरना समिति ने अपनी झांकी में स्लोगन लिखा है, जिसमें ED के नाम पर लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो, मुंडा की उलगुलान में अंग्रेजों द्वारा शोषण, वर्तमान में झारखंड के विकास की लड़ाई में हेमंत सोरेन को ED के द्वारा शोषण किया जा रहा है।

जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा. केंद्रीय सरकार की योजनाएं, मणिपुर हिंसा, संविधान से छेड़छाड़, सरना धर्म के नाम पर राजनितिक करना के अलावा अन्य शामिल है।

इतना ही नहीं सभी स्लोगन का वीडियोग्राफी भी कराया गया है।

इनके खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकीः

फूलचंद्र तिर्की, प्रशांत टोप्पो, प्रमोद एक्का, निर्मल पाहन, संजय तिर्की, विनय उरांव, राजू उरांव, सुरेंद्र मुंडा, पंचम लोहरा, शंकर लोहरा, राम उरांव, आकाश उरांव, दीनू उरांव, प्रदीप लकड़ा, रवि लकड़ा, भुवनेश्वर लोहरा, ललित कच्छप, विनोद भगत, भगत उरांव, बलकु उरांव, किशन लोहरा, सोनू तिर्की, कुलदीप सांगा, सोमरा उरांव, अनूप मुंडा और अमर तिर्की शामिल है।

इसे भी पढ़ें

INDIA गठबंधन की सरकार बनी तो नरेंद्र मोदी होंगे जेल में : मीसा भारती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं