खूंटी में सूबेदार को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला [Police team which reached to arrest Subedar in Khunti was attacked]

2 Min Read

खूंटी। खूंटी में पुलिस जवानों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामला खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार एक महिला ने फोन कर बताया कि उसे और उसके पिता के साथ उसका पति सूबेदार अविनाश कुमार मारपीट कर रहा है।

जिसके बाद जरियागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पहुंची तो पता चला कि अविनाश जम्हार बाजार शराब पीने चला गया। इसके बाद पुलिस बाजार पहुंची। आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसी बीच आरोपी का भाई जोर जोर से चिल्लाने लगा कि पुलिस, झारखंडी आदिवासी जवान को मार रही है।

बाजार में हुआ पुलिस पर हमलाः

शोर मचाने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई और जवानों की ही पिटाई करने लगी। जवानों के साथ मारपीट देख बाजार में मौजूद ग्रामीणों ने जरियागढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे और जवानों को छुड़ाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का एक मामला जरियागढ़ से आया था। गिरफ्तार आरोपियों में सूबेदार अविनाश कुमार, सूबेदार का भाई अमित आनंद और बकसपुर निवासी प्रवीण कुमार को जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें

खूंटी पुलिस ने की PLFI सबजोनल कमांडर के घर में छापेमारी 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं