बड़कागांव NTPC मुआवजा विवाद: झड़प के बाद सैकड़ों ग्रामीणों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

2 Min Read

NTPC compensation dispute:

बड़कागांव। बड़कागांव में NTPC मुआवजा शिविर के दौरान हुई झड़प के बाद सैकड़ों ग्रामीणों पर मामला दर्ज हुआ है। हजारीबाग जिले के बड़कागांव में बुधवार रात बादामगांव से पुलिस ने कई ग्रामीणों को थाने लेकर आई, जिससे इलाके में गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी ठोस सबूत के उन्हें गिरफ्तार किया गया और इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी दरवाजतन तोड़कर घरों में घुसे, महिलाओं से मारपीट की गई और मोबाइल भी छीन लिए गए।

ग्रामीणों ने बड़कागांव थाना को घेरा

गुरुवार सुबह से आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़कागांव थाना का घेराव कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष थाने के बाहर जमा होकर पुलिस कार्रवाई को रद्द करने और गिरफ्तार लोगों को रिहा करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे और क्षेत्र में कामकाज ठप रहेगा।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने थाना परिसर और आसपास अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है, लेकिन ग्रामीण न्याय मिलने तक डटे रहने की बात कह रहे हैं। यह मामला अब तूल पकड़ चुका है और स्थानीय प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें

देश के 32 पावरप्लांटों में एनटीपीसी से कोयले की आपूर्ति बदं 

Share This Article
Exit mobile version