“War 2 Review: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की ‘वॉर 2’ हुई रिलीज, जाने रिव्यू”

2 Min Read

War 2 Review:

मुंबई, एजेंसियां। आज 14 अगस्त को बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2‘ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है, और इसे यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है।

मेजर कबीर किरदार की वापसी

वॉर 2 में ऋतिक रोशन मेजर कबीर के अपने किरदार में वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म 2019 की हिट फिल्म ‘वॉर’ की अगली कड़ी है, जो उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म की कहानी वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है और इसे हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म की शुरूआत जापान के फाइट सीन से होती है, जिसमें ऋतिक रोशन की तलवारबाजी देखने को मिलती है। इसके बाद फिल्म में ऋतिक जर्मनी के बर्लिन पहुंचते हैं, जहां उनका मिशन एक काली कार्टेल को खत्म करना है।

‘वॉर 2’ के पहले शॉट से ही फिल्म के एक्शन और रोमांच का स्तर ऊंचा है। ऋतिक की फिजिकल फिटनेस और स्टंट्स इस बार और भी ज्यादा प्रभावी नजर आ रहे हैं। जूनियर एनटीआर के एंट्री सीन भी दर्शकों को काफी प्रभावित करते हैं, जबकि कियारा आडवाणी अपने अभिनय से दिल जीतने में कामयाब होती हैं। फिल्म में एक्शन, थ्रिल और इमोशन का शानदार मिश्रण है, और अगर आपने ‘वॉर’ को पसंद किया था, तो यह फिल्म आपको और भी ज्यादा रोमांचित करेगी।

इसे भी पढ़ें

War 2: हैदराबाद में ‘वॉर 2’ का भव्य प्रमोशनल इवेंट, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर ने लगाई आग


Share This Article
Exit mobile version