पुलिस को नुकसान पहुंचाने की थी योजना
गुमला। गुमला सदर थाना क्षेत्र के आंजन से एक किमी दूर स्थित हरिनाखाड़ में पुलिस ने एक साथ 35 बम बरामद किए हैं।
सभी बमों को डिफ्यूज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एसपी शंभु कुमार सिंह की गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी के संगठन पुलिस और आमलोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए 35 केन बम लगाकर रखे थे। पुलिस के मुताबिक बरामद सभी केन बम डेढ़ से दो साल पहले के हैं।
लोकल पुलिस और जगुआर ने की छापेमारी
सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सिंह और जगुआर की टीम को सघन छापेमारी में लगाया गया था।
छापेमारी के दौरान 35 केन बम को बरामद किया गया। जिससे बमनिरोधक दस्ता द्वारा डिफ्यूज किया गया।
बम बरामदगी को हालांकि पुलिस अभी कुछ भी नहीं बता रही है। पुलिस के एक पदाधिकारी ने बताया कि माओवादी के दस्ते पुलिस को नुकसान पहुचाने के लिए केन बम लगाया था।
इसे भी पढ़ें








