लोहरदगा में फायरिंग केस में फरार चल रहे वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार [Police pasted advertisement at the house of warrant officers who were absconding in the firing case in Lohardaga]

1 Min Read

लोहरदगा। साल 2022 में हुई फायरिंग मामले में फरार चल रहे वारंटियों के घर पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया है। भंडरा थाना के सब इंस्पेक्टर पप्पू गुप्ता के नेतृत्व में दो वारंटियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया। इनमें सिसई थाना क्षेत्र के छारदा गांव निवासी विनय कुमार साव उर्फ बंटी साव और लाल नंदकिशोर नाथ शहदेव शामिल हैं।

एसआई पप्पू गुप्ता ने बताया कि छारदा गांव निवासी विनय कुमार साव उर्फ बंटी साव और लाल नंदकिशोर नाथ शहदेव के खिलाफ न्यायालय में मामला चल रहा है। न्यायालय के आदेशानुसार फरार चल रहे दोनों आरोपियों को सूचित करने के लिए इश्तेहार निर्गत (इश्यू) किया गया। इश्तेहार के बाद भी अगर दोनों आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की जप्ती की कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अगर उनसे दोनों की मुलाकात होती है या जानकारी मिलती है तो उसे जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करने को कहें, ताकि वो आगे की कार्रवाई से बच सके।

इसे भी पढ़ें

पल क्रेशर फायरिंग मामले में सुजित सिन्हा गिरोह के छह अपराधी गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं