सीएम के निर्देश के बाद पुलिस अलर्ट, आधी रात को राजधानी सड़कों पर निकले अधिकारी [Police alert after CM’s instructions, officers came out on the streets of the capital at midnight]

2 Min Read

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद राज्य में पुलिस अलर्ट है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राजधानी रांची में आधी रात सड़कों पर पुलिस के बड़े अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखे।

रांची रेंज के आईजी अखिलेश झा और डीआईजी अनूप बिरथरे खुद सड़कों पर निकले। दोनों अधिकारियों ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने सभी चेक नाकों सुरक्षा में तैनात जवानों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने को कहा। वहीं पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

शहर में 15 चेक नाका

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था रात के समय पूरी तरह से दुरुस्त रहे, इसके लिए कई तरह के उपाय किए गए हैं।

पूरे शहर में 15 चेक नाका का निर्माण किया गया है, जहां से बिना जांच किसी भी वाहन को गुजरने नहीं देना है।

इसके साथ ही थानेदारों को भी नियमित चेकिंग अभियान में निकलना है। सभी चेक नाकों पर तैनात पुलिसकर्मी किसी तरह की लापरवाही तो नहीं कर रहे हैं, इसी का जायजा लेने आईजी और डीआईजी शहर में निकले थे।

उनके साथ कोतवाली डीएसपी, मुख्यालय वन डीएसपी, हटिया डीएसपी, सीसीआर एएसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

वहीं, डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि रात के समय रांची में होने वाली घटनाओं पर रोक लगाने, अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रात के समय पुलिस की मौजूदगी शहर में बढ़ा दी गयी है।

बताया कि सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि वह रात के समय भी अपने थानों में मौजूद रहे और शहर की सुरक्षा का ख्याल रखें।

बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राज्य की विधि व्यवस्था को लेकर डीजीपी सहित कई अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने कई दिशा निर्देश भी दिये थे।

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन की जमानत को ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में किया चैलेंज, दी ये दलील

Share This Article
Exit mobile version