बाबूलाल ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-आदिवासी हितों की हो रही उपेक्षा [Babulal targeted the government, said – tribal interests are being neglected]

1 Min Read

रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कहा है कि आदिवासी हितैषी सरकार में आदिवासियों की उपेक्षा हो रही है।

जो सरकार आदिवासी हितैषी होने का दावा करती है, उसी सरकार में आदिवासियों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है।

आदिवासी समाज के हितैषी होने का ढोंग करने वाली जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन सरकार में आदिवासी छात्र-छात्राओं का जातीय और आवासीय प्रमाण पत्र भी नहीं बन रहा है।

छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन तक नहीं कर पा रहे हैं। लगातार शिकायत करने और ज्ञापन देने के बावजूद भी उनकी समस्याओं का कोई भी समाधान नहीं किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

झूठ और भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़ी है हेमंत सरकारः बाबूलाल 

Share This Article
Exit mobile version