गोड्‌डा और सारठ में आज PM मोदी की सभा, संथाल परगना की 18 सीटों को साधेंगे [PM Modi’s meeting today in Godda and Sarath, will cover 18 seats of Santhal Pargana]

1 Min Read

देवघर, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर में तीसरी बार झारखंड पहुंच रहे हैं। PM मोदी यहां गोड्‌डा और देवघर के सारठ में जनसभा करेंगे। पहली सभा रांगा सिरसा मैदान में दोपहर 1:45 बजे से होगी। दूसरी सभा गोड्डा में पोड़ैयाहाट-गोड्डा विधानसभा की सीमा के पास सिकटिया मैदान में दोपहर 3:15 बजे होगी।

पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रधानमंत्री सारठ में मधुपुर, सारठ, जरमुंडी, देवघर, जामताड़ा, नाला, शिकारीपाड़ा, जामा व दुमका के NDA प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

वहीं, गोड्डा में पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महगामा, बोरियो, महेशपुर, पाकुड़, राजमहल, बरहेट, लिट्टीपाड़ा व साहिबगंज के NDA प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगेंगे।

इसे भी पढ़ें

रांची में पीएम नरेंद्र मोदी का 12 किमी लंबा होगा रोड शो, संजय सेठ ने दी जानकारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं