झारखंड में दो दिन रहेंगे पीएम मोदी, ताबड़तोड़ होंगे आधा दर्जन कार्यक्रम, रांची में रोड शो भी संभावित

1 Min Read

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन झारखंड में रहेंगे। इस दौरान ताबड़तोड़ उनके करीब आधा दर्जन कार्यक्रम होंगे।

रांची में उनका एक रोड शो भी संभावित है। 3 मई की शाम रांची में रोड शो कर सकते हैं। 3 मई को चाईबासा में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन में जनसभा के बाद प्रधानमंत्री रांची लौट आएंगे।

यहां रात्रि विश्राम करेंगे। चाईबासा से लौटकर राजभवन जाने के दौरान एयरपोर्ट से रातू रोड तक भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में उनके रोड शो की योजना बनाई जा रही है।

प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की योजना को आखिरी रूप दे रही है। 4 मई को प्रधानमंत्री पलामू के चियांकी हवाई अड्डा पर आयोजित जनसभा में जाएंगे।

वहां से गुमला के सिसई में लोहरदगा से भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव के लिए प्रचार करेंगे।

सिसई से वापसी के बाद रांची एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी अभी राज्य सरकार को नहीं मिली है।

प्रदेश भाजपा को केंद्र से इसके लिए तैयारी करने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें

रांची में दंपति ने की खुदकुशी

Share This Article
Exit mobile version