रांची में दंपति ने की खुदकुशी

1 Min Read

रांची। सिल्ली के मुरी ओपी क्षेत्र के छोटा मुरी बजार में एक दंपती ने आत्महत्या कर ली है। मृतकों की पहचान संध्या देवी(25) और उसके पति मुकुंद शर्मा (30) के रूप में हुई है।

दोनों पति पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि महिला ने सोमवार दोपहर में आत्महत्या की है, जबकि उसके पति ने मंगलवार की अहले सुबह फांसी लगाई है।

मुरी ओपी पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। दोनों का एक पांच साल का बच्चा है। युवक की बूढ़ी मां भी साथ ही रहती थी।

इसे भी पढ़ें

बिहार में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, 3 गंभीर

Share This Article
Exit mobile version