दुमका,एजेंसियां: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 28 मई को चौथी बार दुमका पहुंचेंगे और भाजपा के विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में वोट करने की अपिल करेंगे।
यह कार्यक्रम दुमका एयरपोर्ट में आयोजित होगा। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं व अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर एसपीजी के अधिकारियों ने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा-व्यवस्था पर बैठक की।
बैठक के बाद एयरपोर्ट पर बन रहे पंडाल में आम लोगों के प्रवेश, वीआइपी प्रवेश द्वार सहित अन्य चीजों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये।
यह चौथा मौका होगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुमका पहुंचेंगे। इसके पहले दो बार वे चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए और एक बार प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को लांच करने के लिए यहां आ चुके हैं।
उनकी दो सभाएं इसी एयरपोर्ट में और एक सभा बासुकिनाथ मैदान में हुई थी।
इसे भी पढ़ें









