सड़क मार्ग से रांची से जमशेदपुर पहुंचेंगे पीएम मोदी, नहीं उड़ सका हेलीकॉप्टर [PM Modi will reach Jamshedpur from Ranchi by road, helicopter could not fly]

2 Min Read

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने एक दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं।

जमशेदपुर में हो रही भारी बारिश के कारण वे हेलीकॉप्टर से यात्रा नहीं कर सके और सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हुए।

पीएम मोदी जमशेदपुर के गोपाल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि, लगातार बारिश के कारण जमशेदपुर में उनके निर्धारित रोड शो को फिलहाल रद्द कर दिया गया है।

जमशेदपुर में शिवराज सिंह चौहान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा में शामिल चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन, अमर बाउरी और पार्टी के अन्य कई नेता मौजूद हैं।
इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे थे, जहां बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया।

मुख्य सचिव, डीजीपी, कैबिनेट सचिव, डीसी, और एसएसपी भी पीएम के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर उपस्थित थे।

पीएम मोदी को रांची एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा सोनारी एयरपोर्ट, जमशेदपुर के लिए रवाना होना था, लेकिन लो विजिबिलिटी के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, जिसके बाद उन्हें सड़क मार्ग से जमशेदपुर जाना पड़ा।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी के सरकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हेमंत सोरेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं