Pitru Paksha Fair: पितृपक्ष मेला को लेकर पुनपुन घाट हाल्ट स्टेशन पर रांची से चलने वाली इन ट्रेनों का होगा ठहराव, देखें लिस्ट

1 Min Read

Pitru Paksha Fair:

रांची। पितृपक्ष मेला को देखते हुए रेल मंत्रालय ने रांची मंडल से होकर चलने वाली कई ट्रेनों को 21 सितंबर 2025 तक पुनपुन घाट हाल्ट स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया है। इसका उद्देश्य यात्रियों को मेले में जाकर पितरों को तर्पण करने में सुविधा प्रदान करना है।

ठहराव वाली ट्रेनों की लिस्ट

Pitru Paksha Fair:

18623/18624 – इस्लामपुर हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस

18625/18626 – पूर्णिया कोर्ट हटिया पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस

12365/12366 – पटना रांची पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस

07255/07256 – चर्लपल्ली पटना स्पेशल वाया रांची

03253 – पटना चर्लपल्ली स्पेशल वाया रांची

इन सभी ट्रेनों का दानापुर मंडल के पुनपुन घाट हाल्ट स्टेशन पर 2 मिनट के लिए ठहराव रहेगा।

पितृपक्ष मेला और यात्रियों की सुविधा

Pitru Paksha Fair:

पितृपक्ष के दौरान बड़ी संख्या में लोग पुनपुन घाट पर तर्पण करते हैं और उसके बाद गयाजी पहुंचते हैं। इस ठहराव से यात्रियों को मेले में शामिल होने और तर्पण करने में बड़ी राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें 

Pitru Paksha Mela 2025: गयाजी में पितृपक्ष मेला 2025 की तैयारी पूरी, 15 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं