Piska railway station:
रांची। रांची जिले में स्थित पिस्का रेलवे स्टेशन अब आधुनिकता की नई पहचान मिल गई है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इसे पूरी तरह विकसित किया गया है। इस योजना का उद्देश्य ही देश के रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ, सुविधाजनक और यात्रियों के अनुकूल बनाना है।
विकास का प्रतीक बनेगाः
यह परियोजना न केवल यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक विकास, निवेश और पर्यटन को भी प्रोत्साहित करेगी। पुनर्विकास के तहत पिस्का स्टेशन में नया भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग और 12 मीटर चौड़ा नया फुट ओवर ब्रिज जैसे उन्नत ढांचागत सुधार किए गए हैं। साथ ही लिफ्ट, प्लेटफॉर्म शेल्टर, प्रतीक्षालय, बैठने की बेहतर व्यवस्था और प्लेटफॉर्म सरफेसिंग जैसी सुविधाएं यात्रियों के अनुभव को सहज और आरामदायक बनाएंगी। बुकिंग काउंटर, वाटर बूथ, पार्किंग, दिव्यांग जन के लिए रैम्प जैसी विशेष व्यवस्थाएं भी नई हैं।
सुविधा युक्त परिवहन केंद्र बनेगा पिस्का स्टेशन: डीआरएम:
साथ ही स्टेशन परिसर को स्थानीय कला और संस्कृति की थीम पर सजाया गया है। इससे यह न केवल यात्री केंद्रित, बल्कि सौंदर्यपूर्ण भी बन गया है। रांची रेल मंडल के डीआरएम करुणानिधि सिंह के अनुसार, पिस्का रेलवे स्टेशन का उद्घाटन दिसंबर से पहले होने की पूरी संभावना है। यह स्टेशन अब रांची और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए आधुनिक, आकर्षक और सुविधाजनक परिवहन केंद्र बनकर उभरने जा रहा है।
दिव्यांग जन के लिए भी सुविधाएः
दिव्यांग जन के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध हैं, मसलन रैम्प, बुकिंग काउंटर, वाटर बूथ, पार्किंग एरिया, शौचालय, टैक्टाइल टाइल्स आदि।
नया स्टेशन भवन, नया सर्कुलेटिंग एरिया, नया पार्किंग एरिया, नए लिफ्ट, 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज, बेहतर एप्रोच रोड,
वेलकम गेट, नया प्लेटफॉर्म शेल्टर, वाटर बूथ, नया बुकिंग काउंटर, वेटिंग रूम, बैठने की बेहतर व्यवस्था की गई है।







