EducationSOL new diploma courses 2026: एसओएल अगले साल लॉन्च करेगा आठ विदेशी भाषाओं में डिप्लोमा कोर्स

SOL new diploma courses 2026: एसओएल अगले साल लॉन्च करेगा आठ विदेशी भाषाओं में डिप्लोमा कोर्स

SOL new diploma courses 2026:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) ने छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर तैयार किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एसओएल आठ विदेशी भाषाओं में डिप्लोमा कोर्स शुरू करने जा रहा है। यह निर्णय छात्रों से मिले बेहतरीन रिस्पॉन्स के बाद लिया गया है। इस वर्ष सर्टिफिकेट स्तर पर शुरू किए गए विदेशी भाषा कोर्स में 650 से अधिक छात्रों ने दाखिला लिया था, जिसके बाद अब इसे अगले स्तर यानी डिप्लोमा तक बढ़ाया जा रहा है।

एसओएल को परिषद से मिली मंजूरी:

एसओएल को इन कोर्सेज को शुरू करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद और कार्यकारी परिषद से मंजूरी मिल चुकी है। खास बात यह है कि इन कोर्सेज के संचालन और परीक्षाओं में किसी बाहरी एजेंसी की मदद नहीं ली जाएगी, बल्कि परीक्षाएं और मूल्यांकन डीयू की ही ओर से किया जाएगा। डिप्लोमा भी दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा ही प्रदान किया जाएगा।

कौन कौन से कोर्स होंगे संचालित:

स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के ओपन लर्निंग डेवलेपमेंट सेंटर (ओएलडीसी) के अंतर्गत स्थापित सेंटर फॉर इंडियन एंड फॉरेन लैंग्वेज के जरिये ये कोर्स संचालित होंगे। डिप्लोमा स्तर पर जिन भाषाओं की पढ़ाई कराई जाएगी, उनमें चीनी, जापानी, कोरियन, इटेलियन, स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन और पुर्तगाली शामिल हैं। ये सभी ऐसी विदेशी भाषाएं हैं जिनकी बाजार में लगातार मांग बढ़ रही है, और इनके ज्ञान से छात्रों को रोजगार तथा उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे।

एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो ने कहा कि ये कोर्सेज डीयू के जरमेनिक एंड रोमांस स्टडीज विभाग और ईस्ट एशियन स्टडीज विभाग से संबद्ध हैं और इन्हें समय पर शुरू करने के लिए सभी आवश्यक मंजूरी पहले ही प्राप्त कर ली गई है। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और इसके लिए किसी प्रवेश परीक्षा की जरूरत नहीं होगी। दाखिले मेरिट के आधार पर दिए जाएंगे। इन कोर्सेज में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र ही नहीं, बल्कि बाहरी उम्मीदवार भी दाखिला ले सकेंगे। प्रो. मागो के अनुसार विदेशी भाषाओं में दक्षता के साथ छात्रों को न केवल रोजगार के अवसर मिलते हैं, बल्कि वे आगे उच्च शिक्षा के लिए भी इन भाषाओं में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। विदेशी भाषा कौशल आज के समय में कॉर्पोरेट, टूरिज्म, शिक्षा और इंटरनेशनल रिलेशन जैसे क्षेत्रों में बड़ी भूमिका निभाता है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles