फेज-2: 38 विधानसभा क्षेत्रों में 32 ने नॉमिनेशन वापस लिए [Phase-2: 32 out of 38 assembly constituencies withdrew their nominations]

2 Min Read

भाजपा के बागी बाटुल और वीरेंद्र मंडल ने नाला से नाम वापस लिया

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। नामांकन वापस लेने वाले प्रमुख चेहरों में भाजपा के बागी उम्मीदवार सत्यानंद झा बाटुल और वीरेंद्र मंडल शामिल हैं।

पूर्व मंत्री बाटुल और वीरेंद्र मंडल दोनों ने नाला से नामांकन किया था। इस बार भाजपा ने यहां से माधव महतो को उतारा है।

चुनाव के रण में इस बार 1211 उम्मीदवार हैं। पहले चरण की 43 सीटों पर 683 और दूसरे चरण की 38 सीटों पर 528 उम्मीदवार हैं।

2019 की अपेक्षा 5 प्रत्याशी कमः

2019 विधानसभा चुनाव में 81 सीटों पर 1216 प्रत्याशी थे। इस बार 5 प्रत्याशी कम हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने के. रवि कुमार ने बताया कि दूसरे चरण की नाम वापसी के अंतिम दिन 32 प्रत्याशियों ने अपने-अपने नॉमिनेशन वापस लिए।

इस फेज के लिए कुल 634 लोगों ने नामांकन भरे थे, जिनमें से 74 के नामांकन-पत्र गलत पाए गए। बचे 560 में से शुक्रवार को 32 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए।

अब सेकेंड फेज के चुनावी मैदान में 528 उम्मीदवार हैं। बगोदर में सबसे अधिक 4, नाला, जामताड़ा, धनवार और पाकुड़ में 3-3 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए।

इसे भी पढ़ें

सेकेंड फेज के लिए 634 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं