धनबाद के मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़ीं, लोगों ने किया हंगामा [Idols of Gods and Goddesses were broken in the temple of Dhanbad, people created ruckus]

2 Min Read

धनबाद। नवरात्र से ठीक पहले झारखंड के धनबाद में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश हुई। जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रंगडीह गांव में स्थित प्राचीन माता काली की मंदिर परिसर में मौजूद कई देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को खंडित कर दिया गया।

असामाजिक तत्वों ने बरगद पेड़ के नीचे स्थापित मां काली समेत कई अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को तोड़ दिया। तोड़ी गई मूर्तियों में भगवान गणेश, शिवलिंग, त्रिशूल आदि शामिल हैं।

कई प्रतिमाओं को किया खंडितः

सफाई कर्मी को हुई इसकी जानकारी प्रतिमाओं के खंडित होने की सूचना तब सामने आई जब वहां सफाई करने वाला नरेश चंद्र गोस्वामी मौके पर पहुंचा। वहां की स्थिति देख आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

प्रतिमाओं के खंडित होने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के इलाके में तनाव का माहौल हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।

पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश मेः

इस घटना की सूचना पाकर गोविंदपुर पुलिस इंस्पेक्टर रुस्तम अली दलबल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गई। पुलिस तत्काल पहुंची। हर एंगल से इसकी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

Shardiya Navratri 2024 : नवरात्रि कलश स्थापना के लिए कुछ ही घंटों का मुहूर्त 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं