हजारीबाग में पलटी यात्री बस, 12 लोग घायल, 6 गंभीर [Passenger bus overturns in Hazaribagh, 12 people injured, 6 seriously]

2 Min Read

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में एक बस पलटने से करीब एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चरही घाटी यूपी मोड़ के पास की है। यहां सड़क दुर्घटना में विक्रम बस (JH 09 BD 2221) में सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गए। इस दौरान 6 लोगों को गंभीर चोट लगी है। इन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है।

छपरा से रांची आ रही थी बसः

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सुबह करीब 5:30 बजे विक्रम बस बिहार के छपरा से रांची जा रही थी। बस सवार यात्री शादी में शामिल होने बस से आ रहे थे। घटना के समय बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। चरही घाटी के पास अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण बस पलट गई, इससे दर्जनों यात्री घायल हो गए।

पुलिस ने धायलों को पहुंचाया अस्पतालः

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को शेख भिखारी कॉलेज और सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इसके बाद गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग में डिवाइडर से टकराई स्कूटी, दो युवकों की हालत नाजुक, रिम्स हुआ रेफर 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं