SIT की जांच में खुलासा: एजेंसी से लीक हुए पेपर

2 Min Read

रांची। JSSC-CGL पेपर लीक मामले में SIT की टीम ने बड़ा खुलासा किया है। इसके अनुसार पेपर लीक परीक्षा लेनेवाली एजेंसी के लोगों ने ही किया है।

बता दें कि अब तक 11 लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया जा चुका है। इनमें से 2 चेन्नई से गिरफ्तार किये गये हैं। इसके अलावा नौ लोग परीक्षा एजेंसी सतवत इंफो प्रा. लि. के कर्मचारी हैं।

जांच में पता चला है कि परीक्षा एजेंसी से ही पेपर लीक हुआ है। एजेंसी के कर्मियों द्वारा ही पेपर लीक किया गया था।

गिरफ्तार युवकों में एक को रांची में जेएसएससी और दूसरे को चेन्नई स्थित परीक्षा एजेंसी से समन्वय बनाना था। पेपर लीक होने के बाद तीन फरवरी को दोनों कर्मचारी रांची से चेन्नई के लिए रवाना हो गये थे।

जो 11 लोग हिरासत में लिये गये हैं, इनमें से कोई भी जेएसएससी का कर्मचारी नहीं है। इनमें से कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्होंने प्रश्न पत्र को वायरल किया था।

इसके अलावा छह और लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इधर अब भी जेएसएससी के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश में 7,550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं