Pandra:पंडरा में हटाया गया अतिक्रमण [Encroachment removed in Pandra]

1 Min Read

Pandra:

रांची। रांची के पंडरा बाजार समिति क्षेत्र में आज सोमवार 30 जून को रांची नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। निगम के कार्रवाई के तहत फुटपाथ और सड़क पर अवैध रूप से लगे बोर्ड्स, होर्डिंग्स और अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को JCB से हटाया गया। सबसे पहले नगर निगम ने पूरे इलाके का निरीक्षण किया। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

इस दौरान अवैध तरीके से लगाए गए बैनर, टीन शेड को हटाया गया साथ ही दुकानों के आगे फैले हुए समान को भी हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम की टीम के साथ ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद थी। इस कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानों ने नाराजगी भी जताई। लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उन्हें पीछे हटना पड़ा।

इसे भी पढ़ें

काउंटिंग आब्जर्बर और डीसी ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं