Women raped: गाजियाबाद से महिला का अपहरण, दो हफ्ते तक ट्रक में बंधक बनाकर दुष्कर्म

2 Min Read

Women raped:

पलामू। गाजियाबाद से एक महिला का अपहरण कर उसे दो हफ्ते तक ट्रक में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पलामू पुलिस की सतर्कता से इस जघन्य अपराध का खुलासा हुआ और पुलिस ने महिला को सकुशल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला

7 अगस्त 2025 को गाजियाबाद में साफ-सफाई का काम करने वाली महिला को आरोपी सतपाल सिंह और ओमवीर ने धोखे से नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद दोनों ने महिला को बेहोश कर ट्रक में बंधक बना लिया। आरोपी उत्तर प्रदेश के रामपुर और मुरादाबाद के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों ने महिला को लगभग दो हफ्ते तक ट्रक में घुमाया और इस दौरान कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस की सक्रियता:

21 अगस्त 2025 को पड़वा थाना पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को देखा और उसकी जांच की। ट्रक के अंदर महिला को बंधक पाया गया, जबकि दो पुरुष भी वहीं मौजूद थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान सतपाल सिंह और ओमवीर के रूप में हुई। महिला ने पुलिस को अपनी पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें 

A minor raped: 5 साल की बच्ची के साथ नाबालिग ने किया रेप, बच्ची गंभीर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं